बाड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को धूल चटाकर चुनाव में सत्ता प्राप्त करने के लिए और लोगो को आकर्षित कर वोट बैंक बनाने के लिए बसपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकालीं गई है। जो कई जिलों में होने के बाद गुरुवार को बाड़ी पहुंची। जहां बसपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत कियाएस्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक के नेतृत्व में आयी यात्रा सरमथुरा प्रस्थान कर गई। यात्रा का समापन 26 मई को जयपुर में होगा। यात्रा में धर्मवीर अशोक के साथ बसपा के घोषित प्रत्याशी भगवान दास गुर्जर, बाड़ी के पार्टी पदाधिकारी आिद मौजूद रहे।