सरमथुरा। उपखंड में योग दिवस की तैयारियों को लेकर गुरूवार को एसडीएम कार्यालय में उपखंड स्तर के विभागीय अधिकारियों की बैठक एसडीएम मोहम्मद ताहिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने बताया कि 21 मई को उपखंड में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सामूहिक रूप से योग दिवस मनाएंगे। वही सरमथुरा में सामूहिक रूप से योग दिवस मनाया जावेगा। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर कन्हैया पैलेस में सामूहिक रूप से योग दिवस मनाने का निर्णय किया।