सरमथुरा | थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी शीतलपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी अनूपसिह ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी संजय पुत्र रामप्रकाश निवासी शीतलपुरा को शीतलपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया है। इसकी पुलिस पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। संजय पर शीतल पुरा की महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें संजय वांछित चल रहा था। मुकदमा की जाॅच पुलिस उपाधीक्षक अर्जुनसिह शेखावत कर रहे है।