सरमथुरा | ब्राह्मण समाज द्वारा 27 मई को परशुराम जयंती मनाई जावेगी। महोत्सव के संयोजक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सुभाष शर्मा व लक्ष्मीकांत चरोरे ने बताया कि 27 मई को दोपहर 2 बजे कस्बा के सनाढ्य भवन में समाज अध्यक्ष महावीरसिंह बौहरे की अध्यक्षता में मुख्य समारोह होगा। इसमें अतिथियों का सम्मान व विचार गोष्ठी होगी। शाम 4 बजे से शोभायात्रा निकाली जावेगी जो विभिन्न मार्गो से होते हुए सनाढ्य भवन पर संपन्न होगी।