पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू, असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

25 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू, असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड में ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए एसडीएम प्रयासरत है। एसडीएम के प्रयासों से उपखंड के कंचनपुरा व धौंध पंचायत के विरजा व विरजा का पुरा ढाणी में कई दिनो से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को शुरू कराया गया है। वही दूसरी ओर लाइनों को क्षतिग्रस्त करने पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिकारियों को एसडीएम ने दिए हैं। जलदाय विभाग के जेईएन विजयसिह ने बताया कि उपखंण्ड के कंचनपुरा में ग्रामीणो ने आधा दर्जन से अधिक स्थानो पर पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन को कई जगह से क्षतिग्रस्त किया हुआ था। ग्रामीणो के पानी नही पहुॅचने की शिकायत पर जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियो ने एसडीएम मौहम्मद ताहिर के साथ निरीक्षण किया तो ग्रामीणो ने कई जगह से पाइप लाइन को ही क्षतिग्रस्त किया हुआ था। मौके को देखते हुए एसडीएम ने जलदाय विभाग को लाइन दुरूस्त कर असामाजिक तत्वो के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसीप्रकार धौन्ध पंचायत के विरजा व विरजा का पुरा ढाणी में कई दिनो से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग को गांव तक पानी पहुॅचाने के लिए निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर जलदाय विभाग ने पाइप लाइन को दुरूस्त कर विरजा व विरजा का पुरा तक पानी पहुंचाकर ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराया है। जेईएन ने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि पाइप लाइन से छेडछाड करने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। एसडीएम के प्रयासों से ग्रामीणों को राहत मिली है।

सरमथुरा. गांव में लाइन डालते जलदाय विभाग के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...