पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये कैसी व्यवस्था है...मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ एसी में प्रसूता के लिए पंखा भी उपलब्ध नहीं

ये कैसी व्यवस्था है...मैटरनिटी वार्ड में स्टाफ एसी में प्रसूता के लिए पंखा भी उपलब्ध नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण अव्यवस्थाओं का आलम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में संसाधन तो मुहैया कराए गए है लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण संसाधनों का लाभ रोगियों व प्रसूताओं को नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण रोगियों व प्रसूताओं में रोष व्याप्त है। रविवार को अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती प्रसूताओं की हालात गर्मी के कारण ऐसी हो गई कि वार्ड में बैठना भी मुश्किल हो गया। गर्मी को देखते हुए प्रसूताओं के परिजन हाथ के पंखों से हवा करने में लगे थे फिर भी वार्ड में बैठना मुश्किल हो रहा था। अस्पताल की अव्यवस्था को देख प्रसूताओं के परिजन भौती मीणा, सलमान, चंद्रप्रकाश व सुनील अस्पताल प्रभारी से बोले कि वार्ड में गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। जच्चा व बच्चा दोनों की हालत खराब हो रही है आप हमारी तो छुट्टी कर दीजिए। प्रसूताओं के परिजनों की बात सुनकर अस्पताल प्रभारी शांत रहे तथा बोले नियमानुसार ही छुट्टी की जावेगी आप अपनी मर्जी से भले ही चले जाओ। चिकित्सक की बात सुनकर प्रसूताओं के परिजनों में आक्रोश आ गया ओर बोले अगर नियमों का हवाला दे रहे हो तो अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराओ। डॉक्टर साहब अस्पताल का स्टाफ तो एसी में आनंद कर रहा है रोगियों को पंखा तक नसीब नहीं है। प्रसूताओं के परिजनों की बात सुनकर अस्पताल प्रभारी चुप हो गए। प्रसूताओं के परिजनों के आरोपों की भास्कर संवाददाता ने जानकारी की तो प्रसूताओं के परिजनों के आरोप सही साबित हुए।

सरमथुरा. वार्ड में हाथ के पंखों से हवा करते प्रसूताओं के परिजन।

वार्ड में कूलर व 4 पंखे बिजली जाते ही हो जाते हैं बंद

मेटरनिटी वार्ड की अव्यवस्थाओं के देख प्रसूताओं के परिजन बोले कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मेटरनिटी वार्ड में छह फीट का कूलर व चार पंखे लगाए हुए है। साथ ही इनवर्टर भी लगा हुआ है, लेकिन सब दिखावटी है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण कूलर में पानी का टैंक लीकेज है वही एक पंखा खराब पड़ा हुआ है। बिजली के गुल होने पर इनवर्टर की व्यवस्था भी मौजूद है। लेकिन लेवर रूम में तैनात स्टाफ इनवर्टर से एसी को संचालित किए हुए है जिसके कारण इनवर्टर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है। बिना पानी के कूलर भी गर्म हवा फेंकता है, जिससे प्रसूताओं की हालत खराब हो रही है। इसके लिए कई बार अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन आज तक अस्पताल प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे प्रसूताओं को इस भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं उनके साथ आए अन्य परिजनों को उनके लिए हवा कोई अन्य व्यवस्था करनी पड़ती है।

अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में कूलर, पंखा लगाए हुए है लेकिन कूलर के पानी का टैंक लीकेज होने के कारण प्रसूताओं को गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल प्रशासन ने एसी का कनेक्शन इनवर्टर के बोर्ड से कराया हुआ है जिसके कारण इनवर्टर ज्यादा देर तक नहीं चल पाता है। अव्यवस्था से अस्पताल प्रभारी को अवगत करा दिया गया है।

सुमित्रा देवी, कार्यरत कर्मचारी लेवर रूम।

खबरें और भी हैं...