पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी योजनाओं के सभी पात्रों को लाभ मिलना चाहिए: विधायक सिलौटिया

सरकारी योजनाओं के सभी पात्रों को लाभ मिलना चाहिए: विधायक सिलौटिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को उपखंण्ड के डांग में स्थित धौन्ध पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बसेडी विधायक रानी सिलौटिया ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही संबन्धित विभागों के अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया।

शिविर में एसडीएम मौहम्मद ताहिर ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी वहीं पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान एसडीएम ने गर्मी को देखते हुए बिजली पानी की समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा ग्रामीणों को राहत देने के लिए विद्युत व जलदाय विभाग के अधिकारियों से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए किसी भी कीमत पर शुद्ध व स्वच्छ पानी ग्रामीणों को मुहैया कराया जावे। वहीं उपयुक्त बिजली देते हुए बिजली मुहैया कराई जावे जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। शिविर के दौरान डिस्काॅम द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 26 घरेलू विधुत कनेक्शन जारी किए गए वही उज्जवला योजना के अन्तर्गत 30 कनेक्शन जारी किए गए। शिविर में 40 नामान्तरण, 08 वटवारा, 120 राजस्व नकल, 04 पैमाइस, 03 पत्थरगढी एवं 85 अन्य प्रकरण निबटाए गए। शिविर में तहसीलदार अल्का श्रीवास्तव, ग्रापं सचिव, सरपंच सहित हल्का पटवारी व सचिन शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...