पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत बंद के दौरान मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

भारत बंद के दौरान मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में 2 अप्रैल को एसटी-एससी मामले को लेकर भारत बंद के दौरान रैली निकली। रैली में शामिल लोगों द्वारा दुकानों, वाहनों सहित मंदिर में तोड़फोड़ की गई।

रैली में हुए तोडफ़ोड़ के विरोध में व्यापारियों द्वारा 5 अप्रैल को नगर बंद कर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिस पर मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में मूलचंद लहरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सारंगढ़ टीआई बताया कि बंद के दौरान उपद्रवियों की खोज भी की जा रही है। दुकानों में लगे सीसी कैमरे और सोशल मीडिया के वीडियो को आधार बना आरोपियों को ढूंढ़ रहे हैं। आंदोलन के दौरान तोडफ़ोड़ के मामले में मल्दा निवासी मूलचंद लहरे पिता मनीराम लहरे को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए हैं।





जिसपर धारा 147, 427, 341, 143, 506, 341, 148,294, 323 दर्ज किया गया है। टीआई ने बताया कि सप्ताह भर के भीतर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

गोल घेरे में तोड़फोड़ का आरोपी जिसने अपने बाल, ढाढ़ी कटवा ली फिर भी पकड़ा गया

खबरें और भी हैं...