पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए बना शो पीस, लोगों को नहीं मिलती जानकारी

पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए बना शो पीस, लोगों को नहीं मिलती जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत कंटेली के पंचायत भवन मे जड़ा रहता है ताला ।

जन कल्याणकारी योजना की जानकारी के लिए भटक रहे है ग्रामीण

भास्कर न्यूज | छिंद

शासन ग्रामीणों के लिए कई जनकल्याणकारी योजना संचालित कर ग्रामीणों तक पहुंचा रही है ताकि शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके वही गावों में बने पंचायत भवन में सचिवों के नहीं रहने से लाखों रुपए से बने भवन शो पीस बनकर रह गए है, जिसको देखने की फुरसत विभाग को नहीं है ।

सारंगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कंटेली में पदस्थ सचिव नेताम द्वारा मुख्यालय में नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा शासन की योजना व अन्य जानकारी लेने ग्रामीणोंं को भटकना पड़ रहा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ से करने के बाद समस्या ज्यो का त्यों बनी हुई है, जिन पर जनपद सीईओ ने कार्यवाही करते हुए उन्हें हटाकर शासन के नियम विपरीत ग्राम पंचायत से दूर के सचिव को प्रभार दिया है जो मुख्यालय में नहीं रहते। इनकी वजह से समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई हैं, गौरतलब हो कि शासन निर्देशानुसार पंचायत सचिव का प्रभार 5 किलोमीटर की दूरी में होना चाहिए, किंतु उक्त सचिव का प्रभार 20 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी को प्रभार देने से प्रभारी सचिव पंचायत में आते ही नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को खासा परेशानी का सामना कर पड़ रहा है ।

क्या कहते हैं अधिकारी

ग्राम पंचायत कटेली के सचिव को हटाकर अन्य को प्रभार दिया गया है फिर शिकायत आने पर कार्यवाही की जायेगी।\\\'\\\' ऋषिकेश तिवारी, सीईओ, जनपद पंचायत सारंगढ़

खबरें और भी हैं...