एनएसयूआई ने रायगढ़ से सारंगढ़ सिटी बस चलाने की मांग की, ज्ञापन दिया
एनएसयूआई सारंगढ की टीम ने अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर रायगढ़ से सारंगढ़ तक सीटी बस चलाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्राइवेट बसों की मनमानी चल रही है। इसे दूर करने के लिए सिटी बसों का चलना बहुत ही जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने एसडीएम सारंगढ से कहा कि हमारी इस मांग को आप कलेक्टर तक पहुंचाइए और जल्द से जल्द रायगढ़ से सारंगढ सिटी बस चलवाए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द ये मांग कलेक्टर तक पहुंचाएंगे और मांग पूरी करवाने की कोशिश करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई के हेमंत चौहान , धनेंद्र साहू, संतोष जायसवाल, अज्जू खान, जितेंद्र पुरैन, अरविंद साहू, खगेश साहू, अभिषेक चौहान, श्रवण साहू , शिखर वाजपेयी आदि शामिल थे।