ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों ने भाजपा के घोषणा पत्र की दिलाई याद
अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
भास्कर न्यूज | सारंगढ़
विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा सारंगढ ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार माया अंचल को ज्ञापन सौंपा। इसमें भाजपा का घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग की गई।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 2013 के चुनावी में घोषणा पत्र में सभी कर्मचारी व अधिकारी को पूर्ण सेवा काल में स्तरीय पदोन्नति वेतनमान के लाभ देने, प्राथामिकता के आधार पर राज्य के लिपिक संवर्ग विसंगती दूर करने सहित अन्य घोषणाएं की थी।
ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा सारंगढ से विनोद यादव, लक्ष्मीकांत श्रीवास, दुर्गाचरण चौहान, दशरथ सिदार, थानेश्वर चंद्र एवं लिपिक कर्मचारी से कन्ही बाबू किशोर कुमार तिवारी,शिक्षक सघं से पटवारी संघ से आनंद राम सिदार, अनंतराम जांगडे़ तीर्थ राम साहू आदि उपस्थित थे।