तीर्थ यात्रा में 64 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में जनपद पंचायत सारंगढ़ में तीर्थ यात्रियों के जत्थे को विधायक केराबाई मनहर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया । समस्त तीर्थ यात्रियों के माथे पर तिलक लगाकर , श्री फल तोड़ , धूप दीप दिखा बस रवाना किया गया ।
सारंगढ़ विधायक केराबाई ने कहा कि जीवन के अंतिम समय में भगवान का दर्शन करने , चारों धाम की यात्रा करने की मान्यता हिंदू परंपरा में रही है,लेकिन गरीब अपने माता पिता की इच्छा को पूरी नहीं कर पाते थे, जिसका जिम्मा सरकार ने उठाया है । उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल देशाटन के लिए नहीं , बल्कि गरीब परिवार के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना भी पर्यटन है । यह सोच शासन के मानवीय पहलू को उजागर कराता है तथा सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत 64 तीर्थयात्री तीर्थ स्थल रामेश्वरम तिरुपति के दर्शन के लिए रवाना हुए ।
सारंगढ़ से तीर्थयात्रा के लिए रवाना होते तीर्थयात्री।
भास्कर न्यूज | सारंगढ़