पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीडीएस दुकान से जबरन ले गया चावल, शिकायत

पीडीएस दुकान से जबरन ले गया चावल, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगढ़ | छोटे गन्तुली की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन वन सुरक्षा समिति द्वारा किया जाता था। 13 अप्रैल को दुकान संचालन का प्रभार ग्रामीण महिला स्व सहायता समूह को दी गई, लेकिन दुकान की चाबी लाने की बात कहते हुए समिति अध्यक्ष बोली राम जोल्हे ट्रैक्टर लेकर दुकान पहुंचा और दुकान में रखे 63 क्विंटल चावल में से लगभग 55 कट्टा चावल को जबरन ले गया। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई है।

समिति के अध्यक्ष बोली राम जोल्हे रोजाना तिलाईदादर से यहां आना जाना करते थे। छोटे गन्तुली और तिलाईदादर की दूरी और लोगों की समस्याओं को देखते हुए सारंगढ़ एसडीएम द्वारा 5 मार्च को गांव के ही ग्रामीण महिला स्व सहायता समूह को राशन दुकान का प्रभार दिए जाने का आदेश फूड इंस्पेक्टर रवि राज को दिया गया था। बावजूद इसके महिला समूह को एक माह तक प्रभार नहीं दिया। प्रभार नहीं दिए जाने की शिकायत पर 10 अप्रैल को एसडीएम द्वारा खाद्य निरीक्षक को तीन दिवस के भीतर प्रभार देने का आदेश दिया गया। आदेशानुसार शुक्रवार को ग्रामीण महिला स्व सहायता समूह को प्रभार दिया गया। दुकान की मांगने पर वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष बोली राम जोल्हे चाबी ने लेकर आने की बात कहते हुए वहां से चला गया। बाद में बोली राम ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा और दुकान में रखे 63 क्विंटल चावल में से लगभग 55 कट्टा चावल को जबरन ले गया।

जिसकी शिकायत शिकायत सारंगढ एसडीएम और कोसीर थाने में महिला स्व सहायता समूह द्वारा की गई। वहीं घटना की मौखिक जानकारी खाद्य निरीक्षक रवि राज को भी दी गई। कोसीर टीआई कर्नल सिहं बल ने कहा कि एसडीएम द्वारा शिकायत करने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...