पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की

पेड़ों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगढ़-बरमकेला घाटी मार्ग में पेड़ों पर लटकते दर्जनों प्लास्टिक के डिब्बे पहली बार देखने में भले ही अटपटा लगे, लेकिन बाद में इन प्लास्टिक के डिब्बों का उद्देश्य जान हर कोई इससे प्रभावित हो रहा है। दर असल इन डिब्बों में गर्मी में पक्षियोंं की प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था की गई। यह व्यवस्था कोई विभाग नहीं है बल्कि आम लोगों द्वारा किया गया। जहां हर दूसरे दिन में प्याऊ में पानी भर कर भीषण गर्मी में पक्षियो को राहत पहुंचाया जा रहा है।

सारंगढ़-बरमकेला मार्ग मे कोहनी मुड़ान के बाद जंगल के सड़क किनारे लगभग दर्जनों प्लास्टिक के डिब्बे पेड़ों पर लगाए गए है। लाल, सफेद, हरा आदि विभिन्न रंगों के ये डिब्बे तेल के 5 लीटर वाले डिब्बों काटकर पक्षियों के प्याऊ का आकार दिया गया है। साथ ही प्लास्टिक के परात को भी तार के सहारे बांध कर पेड़ों पर लटकाए गए हैं। तेल के इन डिब्बों को खास पक्षियों के लिए ही विशेष डिजाइन में काटकर लगाया गया है ताकि पक्षियों को पानी पीने में कोई परेशानी न हो। सड़क के किनारे लगभग 6 फीट की ऊंचाई पर पेड़ों लटकाए गए डिब्बों में हर दूसरे दिन पानी डाला जाता है।

बताया जा रहा है कि बरमकेला के कुछ युवाओं द्वारा यह अनोखा प्रयास किया जा रहा है।

गोमर्डा अभयारण्य

हर दूसरे दिन में प्याऊ में पानी भरकर भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाया जा रहा

पेड़ों पर पक्षियों के लिए ऐसे की है पानी की व्यवस्था।

पक्षियों के लिए यह काम आप भी करें

पुराने तेल के डिब्बे लगभग हर घर में होता है। उन डिब्बों को अच्छी तरह से साफ करके उसको चारो ओर से काटकर उसमें पानी भरकर पेड़ों पर लटकाया जा सकता है। इससे पानी की तलाश मे भटक रहे पक्षियों को काफी राहत मिलती है। डिब्बों में रोज या हर दूसरे दिन पानी बदले, जिससे पक्षियों को पीने के लिए पानी न मिले।

खबरें और भी हैं...