कॉलेजों में पदों की पूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन देते विद्यार्थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेजों में पद पूर्ति की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति के निर्देश पर एबीवीपी की नगर इकाई ने उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम प्राचार्य डीपीएस राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद रिक्त होने से मूल्यांकन में पारदर्शिता, न्यायिकता एवं स्पष्टता का अभाव है।
एक तरफ तो सरकार अच्छी व गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात करती है। दूसरी ओर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक स्टाफ की कमी है। इसके चलते वार्षिक केलेंडर का पालन व परीक्षा परिणाम समय पर न आना मूल कारण है। विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति किए जाने अौर पुनर्मूल्यांकन की स्थाई नीति बनाई जाने, प्रवेश प्रक्रिया सरल बनाने, शासकीय महाविद्यालयों में स्थाई प्राचार्यों की नियुक्ति करने, स्थायी खेल निदेशकों की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शासन द्वारा मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो एबीवीपी प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
ज्ञापन देने वालो में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल पुष्पद, भावेश शर्मा, सम्यक जैन, अजय प्रजापति, अभिषेक राजगुरु, राहुल पुष्पद, रवि पुष्पद, लखन मालवीय, उमा पुष्पद, कुलदीप पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।