पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सच्चे मन से व्यक्ति ईश्वर को याद करे तो पाप नष्ट हो जाते हैं: बापू

सच्चे मन से व्यक्ति ईश्वर को याद करे तो पाप नष्ट हो जाते हैं: बापू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगपुर | जीवन में शुद्ध सात्विक मनुष्य ही पवित्र माना जाता है। शुद्ध मन का व्यक्ति यदि सच्चे मन से ईश्वर को याद करता है, तो उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उसके पुण्य का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। यह बात ग्राम गुलावता में चल रही राम कथा के अवसर पर भगवान बापू ने अपने अमृत वचनों के रूप में कही। कथा के दौरान बापू ने बताया कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या में जन्म लेने के समाचार से ही संपूर्ण अयोध्या नगर में उल्लास का माहौल बन गया था। उसी प्रकार भगवान श्री राम के विवाह के से अयोध्यावासी इतने आनंदित व प्रफुल्लित हो गए कि उन्होंने अपना सब कुछ भगवान के ऊपर न्योछावर कर दिया। आज कथा के दौरान भगवान राम-जानकी का विवाह हुआ। इसमें राजा जनक के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी ने अपनी जवाबदारी का निर्वाह कर कन्यादान किया। राजा दशरथ के रूप में सरपंच सुरेश संगोई ने भूमिका निभाई। पूर्व विधायक कृष्ण मोहन मालवीय के संयोजन में आयोजित राम कथा में आसपास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल होकर पुण्य लाभ ले रहे हैं। कथा में डॉ. दुर्गेश चंद्रवंशी, दुर्गेश सोमानी, राजाराम पटेल, रामचंद्र नागर, द्वारका गांधी, देवेंद्र पाराशर, भंवरसिंह दरबार, कैलाश नारायण, चंद्र शेखर पटेल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...