कल निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
सारंगपुर | स्थानीय श्री राम मंदिर पंडितवाड़ी में आज मंगलवार को समाज की मातृ शक्तियों के नेतृत्व में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाएं गायन, मेहंदी, रंगोली, चेयर रेस व चित्रकला में भाग लेगी। इसी कड़ी में कल बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शाम को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।जो पंडितवाड़ी से शुरू होकर तय मार्ग होते हुए नए बस स्टैंड के पास राठी मांगलिक परिसर पहुंचेगी। जहां अतिथि स्वागत, आशीर्वचन, महाप्रसादी व संत भोज का आयोजन होगा। महिला मंडल, युवा मंडल, चाणक्य सेना, परशुराम सेना, पुजारी संघ ने सभी विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी, मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहेंगे।