पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी कैमरों से होगा अपराधों पर नियंत्रण अगले महीने से शहर में लगाए जाएंगे

सीसीटीवी कैमरों से होगा अपराधों पर नियंत्रण अगले महीने से शहर में लगाए जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

शहरों में अपराधों पर नियंत्रण के लिए गृह मंत्रालय की योजना के अनुसार शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है।

पहले चरण में यह कार्य जिला स्थान पर पूरा किया जा रहा है। अब दूसरे चरण में तहसील स्तर पर यह कार्य आगामी माह से शुरू हो रहा है। शहरों में मुख्य चौराहे बस स्टैंड बाजार और शहर से बाहर जाने वाली सड़कों पर इन कैमरों को लगाए जाने के बाद पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में काफी आसानी होगी। इसके द्वारा अपराधियों पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।

शासन की योजना के अनुसार प्रथम चरण में जिला स्थान राजगढ़ में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में तहसील स्तर पर नगर सारंगपुर में कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू होगा। सारंगपुर नगर में लगभग 20 प्रमुख स्थानों पर यह कैमरे लगेंगे जिससे पूरे शहर तथा आसपास सभी जगह पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा नियंत्रण होगा।

नगर में तथा नगर से बाहर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से ही नगर में प्रवेश करने वाले तथा अपराध करके शहर से बाहर भागने वाले सभी अपराधियों को पुलिस अपनी पैनी नजर में रख सकेगी। इससे अपराधियों को पकड़ने में शीघ्रता होगी।

एबी रोड पर 8 स्थानों पर लगेंगे

शहर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पूर्व में सर्वे कराया गया था, इसके मुताबिक शहर के प्रमुख चौराहों व एबी रोड पर यह कैमरे लगने हैं, जिनमें एबी रोड पर 8 स्थानों पर व शहर के प्रमुख 12 चौराहों पर यह कैमरे लगेंगे। नगर में लगने वाले 20 कैमरों में एबी रोड पर इंदौर नाका, अकोदिया नाका बस स्टैंड, पारलिया रोड आगर रोड, शहर के अस्पताल रोड, बागोर टंकी, मंडाई चौक, जामा मस्जिद, सदर बाजार, गांधी चौक, मुखर्जी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर यह कैमरे लगेंगे। इन सभी केंद्रों का नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से रहेगा।

अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण हो सकेगा

दूसरे चरण में नगर के प्रमुख मार्गों पर कैमरे लग जाने के बाद पुलिस अपराधियों को शीघ्र पकड़ सकेगी तथा शासन की इस योजना से अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण हो सकेगा। सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक राजगढ़

खबरें और भी हैं...