पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामा ने अपनी बात बच्चों को सुना दी पर बच्चों के मन में ही रह गए सवाल

मामा ने अपनी बात बच्चों को सुना दी पर बच्चों के मन में ही रह गए सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवालों के जवाब जानने सीएम से चर्चा करते फोन लगाते छात्राएं

भास्कर संवाददाता|राजगढ़

छू लेंगे आसमान योजना के तहत शहर के उत्कृष्ट स्कूल में सोमवार को मेधावी बच्चों की कॅरियर काउंसलिंग की गई। 2 हजार 256 बच्चों में से 1 हजार 565 बच्चों को स्थानीय काउंसलर के साथ ही बच्चों को सीएम शिवराजसिंह चौहान ने संवाद करने बुलाया। जहां बच्चे सीएम से बात करने परेशान होते रहे, लेकिन सीएम को फोन नहीं लग सका। मेधावी छात्रों के सवालों के जवाब नहीं मिल सके।

सुबह 10 बजे से उत्कृष्ट स्कूल परिसर में कॅरियर काउंसलिंग में बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले जिले के मेधावी छात्रों को बुलाया गया। इन छात्रों को स्थानीय काउंसलर ने कॅरियर चयन करने अलग-अलग क्षेत्र की जानकारी दी। इसके बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान का सीधा प्रसारण सुनाया गया। इस दौरान सीएम श्री चौहान ने बच्चों से कहा कि पहले तो आपके मन से डर को निकाल दे, सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी काम को उत्साह के साथ करना चाहिए। कोई काम करो तो धैर्य से करो और परेशान न हो। श्री चौहान ने कहा कि कर्म करो फल की चिंता न करो। इस दौरान मेधावी बच्चे सीएम से बात करने परेशान होते रहे।

इन ब्लॉक से इतने बच्चे हुए शामिल

ब्लॉक छात्र

ब्यावरा 287

खिलचीपुर 129

नरसिंहगढ़ 493

राजगढ़ 152

सारंगपुर 315

जीरापुर 189

सीएम से नहीं हो सकी बात, निराश ही लौटे बच्चे

छू लेंगे आसमान योजना के तहत सीएम श्री चौहान से संवाद करने बच्चे फोन लगाते रहे। छात्रा रीना दांगी का सवाल था कि मुझे भविष्य में इंजीनियर क्षेत्र में जाना है, इसके लिए राजगढ़ में क्या विकल्प है? लेकिन सीएम को कई बार प्रयास करने पर भी फोन नहीं लगा। मुस्कान नागर ने पीएससी की तैयारी के लिए क्या-क्या करना चाहिए? मोहन ने आर्मी में सेवाओं के लिए कौन-कौन परीक्षा होती है? सहित अन्य छात्रों के भी सीएम से संवाद नहीं होने से ऐसे सवाल अधूरे ही रह गए।

खबरें और भी हैं...