पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 400 विद्यार्थियों ने मन, वचन और कर्म से आतंकवाद का विरोध करने की शपथ ली

400 विद्यार्थियों ने मन, वचन और कर्म से आतंकवाद का विरोध करने की शपथ ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रो. डीपीएस राठौड़ ने मौजूद विद्यार्थियों सहित स्टाफ को शपथ ग्रहण करवाई। कॉलेज में करीब 400 विद्यार्थियों ने समस्त स्टाफ की मौजूदगी में भारत वर्ष की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में आस्था बनाए रखने एवं आतंकवाद का पूरी दृढ़ता के साथ मन, वचन और कर्म से विरोध करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर प्रो. जेपी शर्मा, प्रो. एआर पाटीदार, संजय व्यास, धर्मेंद्र वर्मा, डाॅ. केशव शर्मा, दिनेश मालवीय, हेमंत नाहर, भगवानसिंह, डाॅ. राजसिंह चन्देल कर, कपिल वैष्णव, राहुल खेड़कर, हरिओम नाग आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...