सारंगपुर| जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 23 मई को सारंगपुर विधानसभा का दौरा करेंगी। विधायक कुंवर कोठार ने बताया कि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया बुधवार सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। दोपहर 2 बजे तहसील परिसर में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनेंगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय जैन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय में मौजूद रहने को कहा है।