सारंगपुर|शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के तहत विभिन्न हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों की आयोजित की गई। बैठक कॉलेज प्राचार्य प्रो डीपीएस राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवीन सत्र2018-19 में विद्यार्थियों के कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बताया गया कि शासकीय कॉलेज में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यार्थियों को शासन से दी जाने वाली सुविधाओं छात्रवृत्ति, स्मार्ट फोन आदि के बारे में बताया गया। बैठक में प्रो. जेपी शर्मा, प्रो. एआर पाटीदार, डाॅ. ममता खोईया, संजय व्यास, धर्मेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।