आगर-मालवा | सोमवार शाम सारंगपुर मार्ग पर बस व बाइक की भिड़ंत हो गई। बाबूलाल पिता रामा निवासी निपानिया करजू बाइक से छावनी की ओर आ रहा था। अचानक सामने बस आ जाने पर संतुलन खोकर बस से टकरा गया और बस से टकराते ही उसकी बाइक बस के नीचे घुस गई। बस बाइक को करीब 8-10 फीट घसीट ले गई। दुर्घटना में बाबूलाल को मामूली चोट आई है।
एक शाम गो माता के नाम कवि सम्मेलन कल पाचारूंडी में
आगर-मालवा | समीपस्थ ग्राम पाचारूंडी में बुधवार रात 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गो माता पर आधारित इस कवि सम्मेलन में एक शाम गो माता के नाम का आयोजन गोरक्षा मंच व पंचकुंडीय महायज्ञ समिति पाचारूंडी द्वारा किया जाएगा। इसमें गोरस प्रचंड कोटा आदि कवि रचना पाठ करेंगे।