सारंगपुर | कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रदेश
सारंगपुर | कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रदेश की मेरिट सूची में तथा जिले की टॉपटेन में अपना स्थान बनाने वाली सारंगपुर की छात्राएं प्रगति पाटीदार, टीना अहिरवार, प्रिया गुप्ता और श्रद्धा शर्मा को बधाई देते हुए राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि एक बार फिर सारंगपुर में छात्राओं ने प्रदेश व जिले में अपना वर्चस्व कायम रखा है। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। श्री सिंह ने कहा कि पढ़ाई के संबंध में छात्र-छात्राओं कोे किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ या समस्या आती है, तो वो मुझे निःसंकोच होकर बताएं में अपने स्तर पर उनकी यथा संभव मदद करुंगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब भी वे सारंगपुर आएंगे, वे इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के परिवारों से मिलेंगे।