- Hindi News
- National
- प्रावीण्य सूची में शामिल छात्रों, शिक्षकों को स्कूल ने दिए 11 11 हजार रुपए के पुरस्कार
प्रावीण्य सूची में शामिल छात्रों, शिक्षकों को स्कूल ने दिए 11-11 हजार रुपए के पुरस्कार
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।
स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद ने शिक्षक सहित विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची एवं जिला प्रावीण्य सूची सहित 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं उनको पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को 11-11 हजार रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हायर सेकंडरी प्राइवेट सूची में प्रिया गुप्ता, हाई स्कूल में प्रगति पाटीदार, श्रद्धा शर्मा, गोविंद राजपूत सहित अन्य विद्यार्थी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, विधायक कुंवर कोठार सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश राठी, राजेंद्र पटवा व्यवस्थापक, नर्मदापुरम विभाग के विभाग समन्वयक गुरुचरण गौड़, हेमंत दीक्षित, प्रकाश तिवारी, कुमेरसिंह मालवीय, कमल सिंह सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक व पालक मौजूद रहे।