- Hindi News
- National
- कल्याण केंद्र पर मां बच्चों के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम बढ़ाने कराईं प्रतियोगिताएं
कल्याण केंद्र पर मां बच्चों के बीच आपसी सामंजस्य और प्रेम बढ़ाने कराईं प्रतियोगिताएं
कल्याण केंद्र पर बच्चों को बाटल प्रदान करती केंद्र प्रभारी श्रीमती गौड़।
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर
कल्याणी केंद्र थाना सारंगपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस आवास कॉलोनी व थाना के आसपास रहने वाली माताएं व उनके बच्चों को शामिल किया गया। कल्याणी केंद्र की प्रभारी उप निरीक्षक वंदना गौड़ ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिससे मां व बच्चों के बीच आपसी सामंजस्य व प्रेम को बढ़ावा मिले। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पानी की बोतलें पुरस्कार के रूप में वितरित की गईं। इस दौरान थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने उपनिरीक्षक वंदना गौड़ के द्वारा अपनी पुलिस ड्यूटी व मां के रूप में अपने कर्तव्यों का सामंजस्य पूर्वक पालन करने के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित किया गया।