योजनाएं चलाकर प्रदेश का स्तर उठाने का प्रयास कर रही सरकार: निर्मल जैन
सारंगपुर | जनकल्याण एवं विकास के कार्यों में मप्र आज देश के अन्य राज्यों की तुलना में सिखर पर है। केंद्र सरकार की योजनाओं सहित प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, किसान समृद्धि योजना सहित कई योजनाएं चलाकर प्रदेश का स्तर ऊंच उठाने का प्रयास किया है। यह बात जिला उपाध्यक्ष निर्मल जैन ने पंचायत चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत भाई काचरिया में हितग्राही सम्मेलन में कही। इस मौके पर हितग्राहियों फूल मालाओं से स्वागत किया। हितग्राही भंवरलाल, पुरुषोत्तम, मांगीलाल मालवीय, दरबारसिंह, केशर सिंह, मानकुंवर, देवनारायण आदि मौजूद रहे।