पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले ध्यान नहीं दिया अब पानी के लिए नपा खोद रही है कालीसिंध नदी में झीरें

पहले ध्यान नहीं दिया अब पानी के लिए नपा खोद रही है कालीसिंध नदी में झीरें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलों से इस तरह से हरा और बदबूदार पानी की हो रही सप्लाई।

नलों से सप्लाई हो रहा गटर का पानी, एसडीएम ने बनवाया पंचनामा

जल संकट के साथ नपा भी लापरवाह हो गई है। अब लोगों को नाली व गटर का दूषित पानी ही सप्लाई करने लगी है। वार्ड नंबर 10 सहित अन्य वार्डों में सुबह नपा ने नलों बदबूदार, हरा कजीयुक्त और सड़ा हुआ पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने और भारतीय जनता युमो अध्यक्ष श्याम सोलंकी व नगर मंडल अध्यक्ष विजय जैन सहित कार्यकर्ताओं द्वारा सेंपल के साथ एसडीएम एसएल सोलंकी को ज्ञापन दिया। इसमें सात दिवस में जल प्रदाय की व्यवस्था ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके तत्काल बाद एसडीएम ने पीएचई के रामेश्वर शर्मा व नायब तहसीलदार केएल चौहान, पटवारी आशीष पांडे को भेज कर जल संग्रहण के पानी के सेंपल लेकर पंचनामा बनवाया गया है। ज्ञापन देने वालों उपेन्द्र छावरी, अमित गिरजे, अनूप परमार, महेश पुष्पद, इशांत मंगल, बनारस गिरजे, निजाम खान, डॉ. सलीम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...