पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 गांवों में लगाई जाएंगी 63 लाख की 693 स्ट्रीट लाइटें

10 गांवों में लगाई जाएंगी 63 लाख की 693 स्ट्रीट लाइटें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्ट्रीट लाइटें लगने से जल्द रोशन होंगी गांवों की गलियां।

पड़ाना और उदनखेड़ी में लगाई जाएंगे सबसे अधिक 100-100 स्ट्रीट लाइटें

भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

तहसील से लगे विभिन्न कस्बों और गांवों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। ऐसे गांव जिसमें रात को भी चहल-पहल रहती है।

ऐसे गांवों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ती है। वहीं अंधेरा होने से चोरियों का अंदेशा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए लोगों की मांग पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सारंगपुर क्षेत्र के दस गावों में स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से 10 गावों में 693 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। लाईट लगाने के लिए बिजली कंपनी को अधिकृत किया गया है। स्ट्रीट लाइटें लगने से ग्रामीणों के रात के समय सुविधा मिलने के साथ चोरियों के डर से भी राहत मिलेगी।

सबसे ज्यादा पड़ाना में लगेगी लाईट

जिन गावों में स्ट्रीट लाइटें लगना है उनमें से सबसे ज्यादा पड़ाना और उदनखेड़ी में 100-100 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा संडावता में 56, चिड़लावनिया में 52, भ्याना में 65, आसारेटा पंवार में 80, सुल्तानिया में 80, धामंदा में 50, भैंसवामाता में 70 और भाटखेड़ी में 40 लाईट स्वीकृत की गई हैं।

खबरें और भी हैं...