यात्रा...आज से कांग्रेस की हल्ला बोल- पोल खोल यात्रा
बोड़ा |कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल-पोल खोल यात्रा सोमवार को सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के संडावता से शुरू होगी। यात्रा के प्रभारी कांग्रेस के अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोमतिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की 98 पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताया जाएगा और मतदाताओं को सरकार परिवर्तन के लिए जगाया जाएगा। इसके लिए 43 बिंदुओं का एक पत्रक भी बनाया है, जो यात्राओं के दौरान बांटा जाएगा।