पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयंती पर निकला चल समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयंती पर निकला चल समारोह

सारंगपुर | सर्व सेन समाज की नगर इकाई के तत्वावधान में समाज के आराध्य सेन महाराज की जयंती पर शनिवार को चल समारोह निकाला गया। जो गांधी चौक वटकेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुआ। इसमें कलश यात्रा के साथ भगवान सेन महाराज की झांकी के साथ समाज के वरिष्ठ हाथ में भगवा ध्वज लिए घोड़े पर सवार होकर सबसे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सेन समाज के मंदिर पर पूजा कर भेरू दरवाजा रोड होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची। यहां सेन महाराज की महाआरती कर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष देवा सेन, बद्रीलाल चौहान, महेश सेन, सुदर्शन सेन, सुरेश सेन, सुमित सेन, हरि सेन, जुगल चौहान सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...