पांच दिनी योग शिविर का समापन
सारंगपुर | सप्त ऋषि मंडल के तत्वावधान में स्थानीय शास्त्री स्कूल में पांच दिनी योग शिविर का आयोजन किया गया था। इसका रविवार को यज्ञ, हवन कर समापन किया गया। सप्त ऋषि मंडल के प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि उक्त पांच दिनी योग शिविर में सैकडों पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी योग की बारीकी सिखी। शिविर सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक हुआ। विनोद पुष्पद, मोड़सिंह राजपूत, लखन यादव, मुरली सोलंकी, संत राम गोविंद, लोकेश आदि उपस्थित थे।