जयंती पर दिग्विजय विचार मंच का गठन
सारंगपुर | तहसील के ग्राम खासपुरा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर शनिवार शाम को गांव में कार्यक्रम आयोजित कर दिग्विजय विचार मंच का गठन किया गया। जो की दिग्विजय सिंह के विचारों पर चलने वाले युवाओं का एक सामाजिक मंच है। इसमें सिंह के विचारों पर चलने के लिए युवाओं द्वारा इस मंच का गठन किया गया। दिग्विजय मंच के संस्थापक डॉ. हेमेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया हमारे द्वारा बनाए गए इस संगठन का उद्देश्य दिन दुःखी व गरीबों के हितों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण व लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सामाजिक कार्यों द्वारा लोगों की सेवा ही रहेगा। मोहन सिंह सोलंकी, बेनीप्रसाद सक्सेना, अकबर अंसारी, कृष्णमोहन मालवीय, हीरालाल मालवीय, घनश्याम, रामप्रसाद गुप्ता, घनश्याम पाटीदार, बहादुरसिंह, शेख मुशर्रफ, साजिद हुसैन काजी, राधेश्याम पाटीदार मौजूद थे।