पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन महाराज के नाम से चौराहे की घोषणा, भूमिपूजन

सेन महाराज के नाम से चौराहे की घोषणा, भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार शाम को आयोजित संत शिरोमणि सेन महाराज की 718 वी जयंती समारोह में आए अतिथि तहसीलदार विजय सेन, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष पंकज पालीवाल ने सेन महासभा का मार्गदर्शन करते हुए समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने व समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प दोहराते हुए सामाजिक सदस्य व मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन तहसीलदार सेन ने समाज के सदस्य अंकित चौहान पिता अरविंद चौहान को पटवारी परीक्षा में चयन पर सम्मानित किया। सारंगपुर नगर में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास पाड़ल्यामाता रोड चौराहे का नाम सेन चौराहे के नाम से करने की घोषणा कर विकास कार्य का भूमिपूजन करते हुए झंडा स्थापित किया गया। नगर में सेन समाज को चौराहे के रूप में मिली पहचान पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का आभार माना। इस दौरान सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष सी.एल. चौहान, प्रांतीय संगठन मंत्री गंगा प्रसाद सेन, अध्यापक हरिशंकर सेन, बद्रीलाल चौहान, गोविंद सेन, सुरेश चौहान, योगेंद्र सेन, विनोद सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष जुगल चौहान, गोपाल सेन, राहुल सेन आदि मौजूद थे।

विकास कार्य का भूमिपूजन करते हुए झंडी स्थापित किया।

खबरें और भी हैं...