पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक पहुंचे कृषि मंडी, किसानों की समस्याओं को जाना और निराकरण किया

विधायक पहुंचे कृषि मंडी, किसानों की समस्याओं को जाना और निराकरण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

शासकीय कृषि मंडी में पहुंचकर विधायक कुंवर कोठार ने आवक का जायजा लिया। साथ ही तौल कांटे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने मंडी में निरीक्षण करते हुए किसानों की विभिन्न समस्याओं आदि के बारे में पूछा। इस दौरान विधायक ने क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसान हितैषी है और उनके पक्ष में ही योजनाएं बनाए जा रही हैं। सरकार किसानों से फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और उनकी मेहनत को बेकार नहीं जाने देगी। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार करते हुए विकास को गति दे रही है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता किशोर सिंह पाटीदार, करण सिंह पटेल, एल्डरमैन रघु जैन, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन रुंडवाल, मनोहर सिंह सरपंच लटाहेड़ी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

मंडी का अवलोकन करते और समस्या सुनते विधायक।

खबरें और भी हैं...