सारंगपुर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति के निर्देश पर एबीवीपी की नगर इकाई द्वारा गत दिवस उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया के नाम प्राचार्य डीपीएस राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक रिक्त पदों की पूर्ति करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल पुष्पद, भावेश शर्मा, सम्यक जैन, अजय प्रजापति, अभिषेक राजगुरु, राहुल पुष्पद, रवि पुष्पद, लखन मालवीय, उमा पुष्पद, कुलदीप पाटीदार आदि उपस्थित थे।