पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने अपहृत मां बेटी का जल्द पता नहीं लगाया तो हिंदू और सर्व सेन समाज आंदोलन करेगा

पुलिस ने अपहृत मां-बेटी का जल्द पता नहीं लगाया तो हिंदू और सर्व सेन समाज आंदोलन करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

नगर के वार्ड नंबर दो निवासी मां और बेटी 13 मई की शाम 3.30 बजे अचानक घर से गायब हो गईं। दोनों मां-बेटी को घर पर न पाते हुए परिजनों ने उनकी पास-पड़ाेस में तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि सारंगपुर निवासी नासिर पठान पुत्र गोटिया पठान दोनों मां-बेटी का अपहरण कर ले गया है। इस संबंध में पता चलते ही परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपहृत मां-बेटी को ढूंढने में नाकाम रही है। इसको लेकर हिंदू उत्सव समिति व सर्व सेन समाज संगठन के पदाधिकारी व समाज बंधुओं ने एसडीएम की अनुपस्थिति मे नायब तहसीलदार सीएल चौहान को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नसीर पठान मां-बेटियों को अपहरण करके ले गया है। जिसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। इस कारण समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।

प्रशासन से हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द मां बेटी का पता लगाकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो हिन्दू समाज व सर्व सेन समाज प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

खबरें और भी हैं...