सारंगपुर | रोजगार मेला एवं प्रांतीय अधिवेशन के प्रचार के लिए संयुक्त माली समाज महासंघ मप्र इंदौर अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली, सचिव कन्हैयालाल मंडोरा, एमडी एक्सप्रेस इन्दौर पंकज सैनी, हरीश सैनी सारंगपुर पहुंचे। जहां माली समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष भैरूलाल पुष्पद, महात्मा फुले समता परिषद जिलाध्यक्ष मनोज पुष्पद , नगर अध्यक्ष अंकित पुष्पद, निर्मल पुष्पद, महेश पुष्पद, निकेश पुष्पद, विनोद पुष्पद, मनोज पुष्पद सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।