पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 दिन बीतने के बाद भी नहीं चला मां बेटी का पता

6 दिन बीतने के बाद भी नहीं चला मां-बेटी का पता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सारंगपुर

नगर वार्ड 2 निवासी मां-बेटी रविवार दोपहर 3.30 बजे के लगभग घर से गायब हो गई। जब परिजन द्वारा तलाशी की जाने लगी, तो पता चला कि सारंगपुर निवासी नासिर पठान पिता गोटिया पठान मां-बेटी को अपहरण कर ले गया है। यह पता चलते ही परिजन सारंगपुर थाने पहुंचे। वहां नाम दर्ज रिपोर्ट कार्रवाई। इसके बाद भी पुलिस मां-बेटी को ढूंढने में नाकाम रही। 6 दिन बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू उत्सव समिति और सर्व सेन समाज संगठन ने शुक्रवार को एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार सीएल चौहान को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि नसीर पठान 6 दिन पहले मां-बेटी का अपहरण करके ले गया है। इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई। इस कारण समाज में बहुत रोष है। प्रशासन से निवेदन करते हुए हिउस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द मां बेटी का पता लगाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू समाज व सर्व सेन समाज प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। इसका जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस अवसर पर मनोज चौहान, मुकेश चौहान, अशोक चौहान, मानसिंह पाटीदार, बलराज व्यास, अशोक गुप्ता, अशोक सेन आदि उपस्थित थे।

संगठन के पदाधिकारी व अन्य लोग ज्ञापन सौंपते हुए।

खबरें और भी हैं...