पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंडारिया से शुरू हुई यात्रा ने क्षेत्र का भ्रमण किया, किसानों का सम्मान कर दी जानकारी

कंडारिया से शुरू हुई यात्रा ने क्षेत्र का भ्रमण किया, किसानों का सम्मान कर दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसूर. किसान सम्मान यात्रा के गांव आने पर स्वागत किया। राजोद. किसान सम्मान यात्रा के गांव आने पर किसानों का किया सम्मान।

केसूर | क्षेत्र में किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। जिसमें किसानों का सम्मान किया। यात्रा कंडारिया, केसूर, बिजुर, हरसोरा, तिवड़ी, रामपुर, गोविंदपुरा, नवासा, सादलपुर आदि ग्रामों में पहुंची। यात्रा में विधायक भंवर सिंह शेखावत मौजूद थे। जिन्होंने किसानों का पुष्प माला से जगह-जगह सम्मान किया। पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, डॉ. प्रह्लादसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, शिवराम सिंह रघुवंशी, रामेश्वर गढ़ी, नारायण सिंह अनारद शामिल थे।

केसूर में पानी की टंकी से जुलूस निकाला गया। जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। जहां शेखावत ने शासन की अनेक योजनाओं की जानकारी दी। जानकारी मीडिया प्रभारी राधेश्याम निगम ने दी।

राजोद | सरदारपुर विधानसभा की किसान सम्मान यात्रा का आगमन राजोद क्षेत्र में हुआ। यात्रा निपावली, झिंझोटा, नंदलाई, राजोद होते हुए संदला व लाबरिया पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया।

यात्रा में रथ पर सवार भगवान बलरामजी व हल की पूजा किसानों ने की। उपस्थित भाजपा नेताओं व विधायक ने किसानों का सम्मान किया। विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा जिला मंत्री व विधायक प्रतिनिधि जमना भूरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, यात्रा विधानसभा प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामलाल सगित्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओंकार जाट, मुकेश शर्मा आदि कई भाजपा कार्यकर्ता साथ में चल रहे थे।

खबरें और भी हैं...