रुपे कार्ड किसानों को बांटकर इसके रखरखाव व उपयोग की जानकारी दी
रुपे कार्ड किसानों को बांटकर इसके रखरखाव व उपयोग की जानकारी दी
लाबरिया | आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लाबरिया में सोमवार को नाबार्ड के सहयोग से गोइंग डिजिटल योजना अंतर्गत रुपे किसान कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता मन्नालाल चारेल ने की। विधायक वेलसिंह भूरिया, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक वरदीचंद चोयल, भाजपा राजगढ़ मंडल के अध्यक्ष नवीन बानिया, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चाौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल पटेल, युवा मोर्चा के मदनलाल चोयल अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक बगदीराम मारू, संस्था प्रबंधक गोवर्धन पटेल, राजेंद्र मारू, विपुल वरमेचा, जगदीश मारू आदि ने किया। एटीएम डेबिट कार्ड के उपयोग, रख-रखाव व सुविधा के बारे में प्रवीण जैन ने किसानों को बताया। उपस्थित किसानों को रुपे कार्ड बांटे। मौलाना, बोड़िया व लाबरिया सहित तीनों पंचायत के हजारों किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।