सरदारपुर अस्पताल में ड्यूटी समय पर डॉक्टर से लगाकर ड्रेसर तक गायब
सरदारपुर अस्पताल में ड्यूटी समय पर डॉक्टर से लगाकर ड्रेसर तक गायब
सरदारपुर | सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ड्यूटी पर होने के बाद भी ओपीडी के समय डॉक्टर व ड्रेसिंग गायब रहे। मरीजों की पर्ची बनाने वाला भी नहीं होने से सिक्यूरिटी गार्ड ने सेवा दी। मंगलवार सुबह 10 बजे तक मरीज यहां डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। अस्पताल खोलने के समय सुबह 9 से 1 बजे व शाम 5 से 6 बजे तक है परंतु अस्पताल में सुबह 10 बजे तक डॉक्टर ओपीडी से नदारद थे। बुजुर्ग मरीज लक्ष्मण पिता नाथा नि. अमोदिया ने बताया 9 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं पर अभी तक कोई अस्पताल में नहीं आया। ऐसे कई मरीज ओपीडी के तो कोई फर्श पर लेटे थे। ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी बंद था। पैर में चोट लगने पर उपचार कराने पहुंची प्रमिला बाई निवासी बड़वेली ने बताया 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला। अस्पताल में मात्र एक्स रे कक्ष में रणजीत चौहान एक्स रे का कार्य कर रहा था। सीबीएमओ नितिन जोशी ने बताया ड्यूटी के समय लापरवाही बरतने वाले की जानकारी मेरे संज्ञान में आई है। मै इसे दिखवाता हूं। दोषियों के खिलाफ उचित की जाएगी।