एक वर्ष बाद फिर शुरू हुआ एई कार्यालय
एक वर्ष बाद फिर शुरू हुआ एई कार्यालय
सरदारपुर | जनपद पंचायत सरदारपुर में लगभग एक वर्ष बाद पुनः सहायक यंत्री कार्यालय शुरू हो गया है। सहायक यंत्री कार्यालय आरईएस एसडीओ विनोद दोहरे अपने घर पर बैठकर चला रहे थे। जिसके चलते कई लोगों को मनरेगा योजना व अन्य कार्यों की जानकारी नहीं मिल रही थी। क्योंकि जनपद के एई कार्यालय में अधिकारी ने अपना काम बंद कर घर से ही संचालन कर दिया था। इसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ रविन्द्र चौधरी को मिली तो उन्होंने जनपद सीईओ केके उइके को सहायक यंत्री कार्यालय जनपद मे चालू कराने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने निर्देश का पालन करते हुए जनपद के एक कक्ष की सफाई करवा कर मंगलवार को सहायक यंत्री कार्यालय को पुनः शुरू करवा दिया।