पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपयंत्री भोयर का स्थानांतरण 3 माह पूर्व हाे गया, नहीं किया रिलीव

उपयंत्री भोयर का स्थानांतरण 3 माह पूर्व हाे गया, नहीं किया रिलीव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपयंत्री भोयर का स्थानांतरण 3 माह पूर्व हाे गया, नहीं किया रिलीव

भास्कर संवाददाता | सरदारपुर

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सरदारपुर में पदस्थ उपयंत्री महेंद्रसिंह भोयर का स्थानांतरण 3 माह पूर्व डही ब्लाॅक में हो गया था। बावजूद अधिकारियों ने भोयर को डही के लिए रिलीव नहीं किया। वे अभी भी विभाग के उपयंत्रियों के क्लस्टर क्षेत्र में लाखों रु. के निर्माण कार्य कर रहे हैं। नियम के मुताबिक उपयंत्री अपने क्लस्टर क्षेत्र में ही विभागीय काम कर सकता है। उपयंत्री भोयर दूसरे उपयंत्री के क्लस्टर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

मामले में एसडीओ विनोद दोहरे ने बताया भोयर का स्थानांतरण डही ब्लाॅक में हो गया है। एक सप्ताह में इन्हे रिलीव कर दिया जाएगा। वहीं विभागीय जिला अधिकारी ईई सुरेश पंवार ने बताया मेरे संझान में रिलीव का मामला है। शीघ्र ही रिलीव कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...