पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुर | इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित सरदारपुर बायपास पर मंगलवार रात 8 बजे अज्ञात वाहन ने सड़क क्रास कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक गोविंदपुरा के बीईओ कार्यालय में पदस्थ भृत्य ओंकारलाल मावी का पुत्र गोपाल मावी (25) नि. टंकीपुरा सरदारपुर है। जो किसी कार्य के लिए गोविंदपुरा जा रहा था। इस बीच फोरलेन पार करते वक्त अज्ञात वाहन कि टक्कर से गंभीर घायल हो गया। जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। जहां डाॅ. नितिन जोशी ने उपचार कर गंभीर हालात में इंदौर रैफर किया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही टंकीपुरा बस्ती सहित नगर में शौक छा गया। बुधवार भोपावर मार्ग के माही मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया।

खबरें और भी हैं...