टीआई ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद
टीआई ने ग्रामीणों से किया जनसंवाद
सरदारपुर | सरदारपुर टीआई ब्रजेश मंडलोई ने ग्राम फुलगांवडी में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया कि मोबाइल पर आने वाली गलत अफवाहों पर विश्वास न करें न ही कोई गलत कदम उठाए। अगर किसी को गलत संदेश मिला तो पुलिस को तुरंत खबर करें। उन्होंने फर्जी चिटफंड कंपनी के बहकावे में न आकर किसी गलत रास्ते पर न जाने की नसीहत दी। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कहीं।