डाॅ. पाटीदार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
डाॅ. पाटीदार राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
सरदारपुर | अखिल भारतीय पाटीदार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान पाटीदार को पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मप्र द्वारा सागर जिले के बामोरा स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ललिता यादव के द्वारा रामजी महाजन राज्यस्तर पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया गया। सम्मानस्वरूप उन्हें एक लाख रुपए नकद, शॉल-श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। पाटीदार ने बताया सम्मान समारोह कार्यक्रम में अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आठ पुरुष व 8 महिलाओं का चयन किया गया था।