समीप के गांव बोड़िया के मजरे बोरखली में रविवार सुबह कुएं पर पानी भरने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंजी मेडा का पुत्र करण (12) पानी लेने के लिए दो किमी दूर कुएं पर गया था। पानी भरने के लिए उतरते समय पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया डूबने से उसकी मौत हो गई। साथ में गए बच्चों ने गांव में आकर सूचना दी। ग्रामीणों ने कुएं से करण को बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी।
करण के माता-पिता मजदूरी पर गए थे। करण के दो भाई और एक बहन है। करण सबसे बड़ा था। पुलिस मौके पर व पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सरदारपुर अस्पताल भेजा। गौरतलब है कि बोड़िया पंचायत में पेयजल संकट को देखते हुए 98 लाख रु. की पेयजल आवर्धन योजना स्वीकृत होकर टेंडर हो चुके है। लेकिन कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही विधायक ने भी योजना का भूमिपूजन किया है।