पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवान की बाइक चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

जवान की बाइक चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुर | पुलिस ने एसएएफ जवान की बाइक चुराने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बाइक, तीन मोबाइल और नकदी बरामद की गई। एसडीओपी एनके कनेरिया व थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीय ने बताया गत 1 मई को रिंगनोद पुलिस चौकी के पीछे रखी एसएएफ जवान राजू पिता रिछूसिंह की बाइक (एमपी 09 यूजे 5965) को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए थे। चौकी प्रभारी सीताराम उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक भीलखेड़ी के अंतरसिंह पता धनराज के पास है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल ली। अंतरसिंह का साथी वेलसिंग फरार है। इन दोनों बदमाशों ने 22-29 अप्रैल की दरमियानी रात अल्पेश निवासी रिंगनोद की मोबाइल दुकान का ताल तोड़कर वहां से 11 मोबाइल व नकदी चुरा ली थी।

खबरें और भी हैं...