सरदारपुर की 3 बेटियां एक बार फिर मप्र टीम में शामिल
सरदारपुर. नगर की तीन छात्राओं का चयन स्पर्धा के लिए हुआ।
भास्कर संवाददाता | सरदारपुर
उत्कृष्ट विद्यालय की 3 छात्राओं का चयन मुंबई में आयोजित होने वाली 19 वर्षीय राष्ट्रीय शालेय फुटबाॅल स्पर्धा के लिए मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। यह स्पर्धा 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी। इसके पूर्व छात्राओं ने ग्वालियर (मप्र) में 10 से 15 अप्रैल तक प्री नेशनल कोचिंग केंप में हिस्सा लिया।
चयनित छात्राओं में ज्योति चौहान जो 11 बार मप्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी है साथ ही 17 वर्षीय भारतीय टीम में चयनित हो चुकी है। सरिता नीनामा जो 7 बार मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर 17 वर्षीय भारतीय टीम में चयनित हो चुकी है। शिवानी परमार 7 बार मप्र टीम का प्रतिनिधित्व कर 17 वर्षीय भारतीय टीम के ट्रायल के लिए चयनित हुई। छात्राओं की उपलब्धी पर सहायक आयुक्त ब्रजेश पांडे, एसपी वीरेंद्रसिंह, हेमंत सुबीर, जिला क्रीड़ा अधिकारी राधेश्याम गड़वाल, बीईओ आनंदकुमार पाठक, प्राचार्य विनोद अग्निहोत्री, सुभाष डेविड, इमानुएल तिमोथी, प्रेमसिंह परिहार आदि ने प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल एवं प्रतिभावान छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।